आॅक्सीजोन के प्रभावित दूकानदारों के लिए बनेगी नई दूकानें
रायपुर
कलेक्टोरेट के पीछे आॅक्सीजोन बनने के कारण वहां प्रभावित दुकानों को अब राज्य सरकार के द्वारा शहर में नई दुकानें बनाकर देने का निर्णय लिया है। इसके लिए स्थल का निरीक्षण कर लिया गया है और निकाय से प्राप्त प्रस्ताव पर कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।
आॅक्सीजोन से प्रभावित दूकानदारों के लिए नई दूकानें बनाई जाएगी। इसके लिए स्थल निरीक्षण कर लिया गया है, और प्रस्ताव विचाराधीन है। यह जानकारी नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सदस्य कुलदीप जुनेजा ने नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से जानना चाहा कि क्या जिला प्रशासन द्वारा बिना किसी व्यवस्थापन के खालसा विद्यालय के सामने बनी दूकानों को पूर्ववर्ती शासनकाल में तोड़ दिया गया था? इसके जवाब में डहरिया ने बताया कि शहरी वन विकसित करने के लिए आॅक्सीजोन बनाने हेतु ईएसी कॉलोनी से लगी दूकानों और आवासों को हटाए जाने की कार्रवाई की गई। दुकानों द्वारा नई दुकान दिए जाने की मांग की गई थी और मांगों पर मंत्री ने आज विधानसभा में घोषणा की कि प्रभावित दुकानदारों को राज्य सरकार की ओर से उन्हें नई दुकानें बनाकर दिया जाएगा। इसके लिए बेहतर विकल्प के लिए कांपा, मेडिकल कॉम्पलेक्स के सामने और लालगंगा के पीछे स्थित भूमि का भ्रमण कर स्थल निरीक्षण किया गया। वर्तमान में निकाय से प्राप्त प्रस्ताव पर कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

पाठको की राय